फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल संचालक का शव खादगुर्जर चौराहा पर मिला। वह 24 घंटे पहले घर से यह कहकर निकला था कि होटल पर जा रहा है, मगर होटल पर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर शर्की निवासी 40 वर्षीय पिंटू पुत्र छोटे गजरौला में हाईवे किनारे एक औद्योगिक इकाई के सामने होटल चलाता था। वह गजरौला के जवाहर नगर में किराए पर परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह घर से यह कहकर निकला था कि होटल पर जा रहा है, लेकिन होटल पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसका शव खादगुर्जर चौराहा पर मिला। उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि होटल संचालक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें