फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर गांव में गर्म सब्जी के भगोने में गिरी मासूम की मौत

Fri, 09 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गांव रूद्रपुर में गमजदा बैठा मृतक बच्ची का परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। चारपाई पर किलकारी मारकर खेल रही एक नौ माह की मासूम बच्ची उछलकर नीचे रखे गर्म सब्जी के भगोने में मुंह के बल गिर गई। जिससे बच्ची का मुंह बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में बच्ची को निजी डाक्टर को दिखाया गया। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी जसपाल सिंह किसान है। जसपाल पर चार बच्चे हैं। छोटी बेटी उपासना नौ माह की है। बुधवार की शाम को जसपाल की पत्नी आंगन में रखे मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान सब्जी बनाकर भगोना नीचे रखा था।

उसी के पास नौ माह की बच्ची उपासना चारपाई पर लेटी हुई खेलकर किलकारी मार रही थी। इस बीच अचानक खेलती हुई बच्ची मुंह के बल भगोने में जा गिरी। जिससे उसका मुंह बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में बच्ची को प्राइवेट डाक्टर को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत बताते हुए भर्ती कर लिया, लेकिन देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें