फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सारथी ने अयोध्या जाकर छेड़ा राम राग

Sat, 06 Jul 2013 03:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस चुकी भाजपा ने एक बार मंदिर राग छेड़ दिया है। भाजपा महासचिव और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज अयोध्या में कहा कि राम मंदिर निर्माण पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


विवादित राम जन्मभूमि में दर्शन के बाद शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी की प्राथमिकताओं में सुशासन के साथ ही राम मंदिर निर्माण शामिल है।
उन्होंने बताया कि राम लला की पूजा में उन्होंने प्रार्थना की कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर जल्दी बने।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर उनके हृदय के करीब है। पार्टी देश में सुशासन के साथ राम मंदिर निर्माण की ओर आगे बढ़ना चाहती है।
राजनीतिक दलों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
शाह के बयान में पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि शरद यादव ने कहा है कि अयोध्या का बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले का हल कोर्ट के आदेश या लोगों की सहमति से ही निकलेगा।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि भाजपा मंदिर मुद्दे के जरिए हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रभारी नरेंद्र मोदी तो विकास की बात कर रहे हैं लेकिन अपने सेनापति अमित शाह को सांप्रदायिक राजनीति करने के लिए छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाह के बयान से भाजपा का वास्तविक चेहरा उजागर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें