फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
15 : जामो : रामपुर चौधरी गांव में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे रामपुर चौधरी के एक युवक का शव गांव से लगभग छह किलोमीटर दूर बाग में आम के पेड़ से लटकता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घरवाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे रामपुर चौधरी निवासी रमाशंकर का 23 वर्षीय पुत्र आशाराम घर पर रहता था। वह अपना वाहन चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार रात दस बजे शिवपुर मजरे घाटमपुर निवासी एक युवती का फोन आया। युवती से फोन पर बात करने के बाद आशाराम कुछ देर में लौटने की बात कहकर साइकिल से बाहर निकल गया।
आशाराम के बड़े भाई राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार सुबह युवती ने उसके एक दोस्त विजय के फोन पर कॉल कर बताया कि आशाराम का शव उसके गांव के बाहर स्थित बाग में रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटक रहा है। जानकारी होते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो युवक पेड़ से लटकता मिला जबकि उसकी साइकिल गायब थी।
विज्ञापन

घटना स्थल से ही परिवारीजनों ने मामले की जानकारी जामो पुलिस को देते हुए हत्या का अंदेशा जताया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ धीरेंद्र कुमार यादव ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि राधेश्याम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित था। मां सुशीला देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें