फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय चोर गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बाइक व मवेशी चोरी की घटनाएं इन दिनों पुलिस विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार रात गौरीगंज के ऐंधी गांव के पास घेराबंदी कर मालवाहक वाहन छोड़कर भाग रहे पांच संदिग्धों को दबोच लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ संदिग्ध भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र पांडेय नेे सोमवार रात ऐंधी के पास संदिग्ध मालवाहक वाहन पर मवेशी लदे देखे। साथ ही मालवाहक वाहन की सुरक्षा में तीन बाइक देख मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। इसकी सूचना उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी को दी। एसएचओ स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को घेराबंदी करते देख मालवाहक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा तो तीन बाइक सवार मालवाहक पर सवार लोगों को भगाने में सहयोग करने लगे। टीम ने मालवाहक वाहन व बाइक सवारों को दौड़ाकर पांच लोगों को दबोच लिया जबकि कई अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों ने उनके पास से मिली बाइक चोरी की होने तथा मालवाहक पर लदे पांच मवेशी की गुवावंा गांव से चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों की पहचान रायबरेली के संडहा गांव निवासी विजय कुमार व अशरफपुर गांव निवासी बाबू, गौरीगंज के गुवावां गांव निवासी अख्तर व कस्बा निवासी रज्जन तथा सुल्तानपुर के लंभुआ निवासी अभिषेक सरोज के रूप में हुई। आरोपियों की पहचान के साथ बाइक व मवेशी चोर होने की पुष्टि के बाद पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान कोर्ट भेजते हुए फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बाइक व मवेशी चोरी की घटना में संलिप्त अन्य लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें