फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैनी ड्रेन में नहा रहा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/भेटुआ। कोतवाली क्षेत्र के पिंडोरिया गांव के किनारे से निकले उज्जैनी ड्रेन में बुधवार दोपहर एक युवक व दो किशोर नहाने गए थे। इस दौरान युवक डूब गया जबकि दोनों किशोर तैरकर बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व फायर कर्मी ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के बसुआपुर मजरे सरायखेमा निवासी मोहन कोरी अपने परिवार के साथ पिंडोरिया स्थित एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर बाद मोहन का पुत्र दीपक (20), कृष्णा (17) व एक अन्य किशोर पिंडोरिया गांव स्थित उज्जैनी ड्रेन में नहाने गए। तीनों ने एक साथ ड्रेन में छलांग लगाई। दीपक ड्रेन से बाहर नहीं निकला जबकि अन्य दोनों किशोर तैरकर निकल आए।
दीपक के बाहर न आने पर इन लोगों ने परिवारीजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्याम सुंदर को दी। एसएचओ तथा उनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कांटा व जाल डालकर लापता दीपक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दीपक का कहीं पता नहीं चल सका। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाकर युवक की तलाश करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें