फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर मतदाता सूची का होगा सत्यापन

विज्ञापन
02 : गौरीगंज : कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर मतदाता सूची का सत्यापन, मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण तथा एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवकों का नाम सूची में सम्मिलित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में बैठक कर आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने विधानसभा निर्वाचन को लेकर विधान सभावार बूथों का चयन करने, मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कर वहां पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप एवं फर्नीचर इत्यादि आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नौ अगस्त से मतदाता सूची का सत्यापन कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा जेंडर रेशियो व इपिक रेशियो भी सही करेंगे।
विज्ञापन

ऐसे पात्र मतदाता जिनका नाम सूची में नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का काम करेंगे। अपात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा।
डीएम ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके बाद डीएम ने राजस्व कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत तहसील अमेठी व गौरीगंज में ड्रोन सर्वे हेतु चिह्नित गांवों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी, तिलोई योगेंद्र सिंह, तहसीलदार अमेठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें