09 : गौरीगंज : वायरल फोटो में तंमचे के साथ मुकेश पाल।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। सोशल मीडिया पर सोमवार को दो युवकों का तमंचे के साथ फोटो वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों युवक संभावा के रहने वाले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
जिले में तमंचे के साथ फोटो व वीडियो शूट करने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में इस तरह के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को सोशल मीडियो पर दो अलग-अलग वीडियो में दो युवक तमंचे के साथ दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो कब का है इसकी सही जानकारी तो नहीं हो सकी लेकिन वीडियो के साथ पोस्ट के अनुसार एक युवक का नाम गौरीगंज थाने के संभावा गांवब निवासी मुकेश पाल तो दूसरे की पहचान गोठवा संभावा गांव के ही ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई।
तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीट सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए तमंचे के साथ दोनों युवकों की फोटो वीडियो मिली है। फोटो के आधार पर पहचान करते हुए केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद सही तथ्य प्रकाश में आएंगे जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।