गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चारों नगरीय निकाय क्षेत्र के बेरोजगारों को प्रदेश सरकार रोजगार मुहैया कराएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगरीय निकाय ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को अभियान संचालित कर चिन्हित करने व प्रशिक्षित कराने के बाद रोजगार दिलाने का निर्देश दिया है।
इसके बाद एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद गौरीगंज/जायस व नगर पंचायत अमेठी/मुसाफिरखाना के अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर वार्ड वार सर्वे कर बेरोजगारों को चिह्नित कर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से समन्वय स्थापित कर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रोजगार मुहैया कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।