फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की दावत खाने के बाद 75 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के बिराहिमपुर गांव में रविवार को आयोजित एक वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन करने से दोनों पक्ष के 75 लोग बीमार पड़ गए। उनमें से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अन्य का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सूचना पर पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भोजन का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
बिराहिमपुर निवासी अशोक कुमार कोरी की पुत्री पूजा का विवाह क्षेत्र के ही सीतारामपुर निवासी अंगद के पुत्र मोनू के साथ तय हुई थी।
रविवार को दिन में वैवाहिक कार्यक्रम था। विवाह की सभी रस्म पूरी होने के बाद देर शाम भोजन कर बरात वापस लौट गई। उसके बाद घराती व गांव के अन्य लोगों ने भी भोजन किया। रात करीब 12 बजे गांव के कई लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर कई लोगों को उनके परिवारीजन पास के डॉक्टरों के पास ले गए। कई लोगों को उल्टी-दस्त होने पर ग्रामीण ने सोमवार भोर में इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।
सीएचसी अध्यीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने गंभीर रूप से बीमार जगरानी, सद्गुरु प्रसाद, तारा देवी, सावित्री, रामदेव, आदित्य कुमार, भगवती व चंपा देवी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
भेजवाने के साथ ही मामूली रूप से बीमार लोगों का उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को बनाए गए भोजन (चने का छोला, आलू-गोभी की सब्जी, पूड़ी, दाल चावल, गुलाब जामुन, बालूशाही व बर्फी) का सैंपल लिया।
निरीक्षक सिद्धार्थ वर्मा औश्र डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वॉइजनिंग का लग रहा है। दोपहर बाद सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने भी भर्ती मरीजों का हाल चाल लेने के साथ टीम को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया।
यह भी आए चपेट में
डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, सोनाली, राधेश्याम, रामकरन, संध्या, निर्मला, श्यामा, रामपती, हरिश्चंद्र, सुभाष, साधना, मीना व अशोक के अलावा गांव के 50 लोग मामूली रूप से बीमार हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। बराती पक्ष के करीब 25 लोगों के बीमार होने की सूचना पर सीतारामपुर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें