फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के कई विद्यालयों में व्यवस्था ठीक नहीं दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 की वजह से 161 दिनों से बंद चल रहे जिले के सभी प्राथमिक स्कूल बुधवार से विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए। ज्यादातर स्कूलों में पहले दिन अव्यवस्था का आलम रहा। कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि कुछ स्कूलों में बच्चों का अभूतपूर्व स्वागत भी हुआ। इन स्कूलों में सभी बच्चे मास्क लगाए रहे। तकरीबन ज्यादातर स्कूलों में पहले दिन नामांकित बच्चों के सापेक्ष संख्या भी बेहद कम रही।
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से जिले के सभी 1,732 प्राथमिक स्कूल 24 मार्च 2021 से बंद थे। इनमें एक लाख 31 हजार 296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ज्यादातर विद्यालयों में पहले दिन अव्यवस्था हावी रही।
विज्ञापन

कई स्कूलों में जहां बच्चे बिना मास्क के गए तो वहीं कई स्कूलों में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते नजर आए। कई स्कूलों में बच्चों को रोली-चंदन की टीका लगाकर स्वागत किया गया। पहले दिन ज्यादातर स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें