फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

137 वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर होगी विशेष सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। वल्नरेबल (अति संवेदनशील) मतदान केंद्र व बूथ के अलावा जिला प्रशासन ने ऐसे गांव, परिवार व व्यक्तियों को चिह्नित किया है जिनसे मतदान प्रभावित हो सकता है। चिह्नित कारकों को पाबंद करने के साथ ही बूथों पर वेबकास्टिंग व नियमित निगरानी का प्रबंध किया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल की तैनाती करते हुए मतदान के दौरान गांवों में सुरक्षा की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

27 फरवरी को जिले की गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा के कुल 1620 बूथों पर 14,27,384 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम के साथ जिला प्रशासन मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई करने में भी जुटा है। जिले को 110 सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने के साथ ही 137 वल्नरेबल मतदान केंद्र व 192 बूथ चिह्नित किए गए हैं।
चिह्नित मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाने के साथ सीसीटीवी कैमरा व वेबकास्टिंग का प्रबंध किया गया है। मतदान के दिन पूरे प्रक्रिया की नियमित लाइव निगरानी के साथ संबंधित गांवों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वल्नरेबल ग्राम के रूप में 140 गांवों के साथ वल्नरेबल चिह्नित परिवार में 603 मतदाता व वल्नरेबल के कारक के रूप में 396 व्यक्तियों को चिह्नित कर पाबंद करते हुए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान हो सके इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान की शुचिता प्रभावित करने या मतदाताओं को प्रलोभित व भयभीत करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें