फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
29 : जायस : ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन करते किसान। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचे किसान प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। खेत की जमीन पर कब्रिस्तान निर्माण से नाराज किसानों का आक्रोश देखते हुए बीडीओ दफ्तर छोड़ निकल गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बहादुरपुर के समझाने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

जय किसान आंदोलन संगठन के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान शुक्रवार सुबह बहादुरपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे किसान प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों का आक्रोश देखते हुए बीडीओ भावेश शुक्ल कार्यालय छोड़कर पीछे से बाहर निकल गए। बीडीओ की सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने किसानों को समझा-बुझाकर हो रहे कब्रिस्तान निर्माण को तत्काल रोकवा दिया।
बीडीओ को मौके पर बुलाकर दोनों पक्षों के बीच बात कराई। बीडीओ ने कहा कि चुनाव तक कोई निर्माण नहीं होगा। तब तक पीड़िता को अपनी भूमि की पैमाइश कराने को कहा गया है। निर्माण रुकने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। बताते चलें कि बूझी भूलामऊ ग्राम पंचायत में पंचायत निधि से तीन लाख 36 हजार की लागत से कब्रिस्तान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़िता शाकिरा ने बताया कि उसके खाते की भूमि 412 चकममहा में है।
विज्ञापन

उसके पौने दो बीघे भूमि पर गेहूं की फसल की बोआई की गई थी। जिसे ग्राम पंचायत द्वारा नष्ट कर कब्रिस्तान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन लोगों ने बीडीओ से इसकी शिकायत करते हुए खड़ी फसल को नहीं काटे जाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज किसान शुक्रवार को ब्लॉक पहुंचकर बीडीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने में संगठन के पूर्व प्रदेश संयोजक संजय कुमार, रामलखन, सपना, हसमत, उर्मिला, मालती, जानकी, गुड्डन, चंदावती, दुखी और हफीज समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें