फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कई समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द निराकरण कराए जाने की मांग की। निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी की अगुवाई में मंगलवार को तहसील में उपजिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सपाइयों ने व्यापारियों व नगर पंचायत की जनता का विद्युत विभाग द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
ज्ञापन में मांग की गई कि उपभोक्ताओं को एक किलोवाट के कनेक्शन पर दो किलोवाट का बिल भेजा जा रहा है। कुछ लोगों के घरेलू कनेक्शन पर कॉमर्शियल बिल भेजा जा रहा है। कोविड के चलते बिल न दे पाने पर कनेक्शन काटा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों की आरसी काटी जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से सभी समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। इस मौके पर दरगाही, संतोष तिवारी, शनि कुमार, आगा शाही व वशीर अहमद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें