फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर कल अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी। दौरे के पहले दिन स्मृति अपने गोद लिए गांव सुजानपुर पहुंचकर विकास योजनाओं का खाका खींचने के साथ जिला अस्पताल व जगदीशपुर के ट्रॉमा सेंटर में तैयार ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास तथा पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को सबसे पहले गौरीगंज ब्लॉक के सुजानपुर गांव पहुंचेंगी। उन्होंने इस गांव को कुछ दिन पूर्व गोद लिया था। गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या भी सुनेंगी। मंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन गांव में व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है।
इस कार्यक्रम के बाद स्मृति पूर्व विधायक तेजभान सिंह व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहे राजीव शुक्ल के घर जाएंगी। मंत्री जगदीशपुर के नव निर्मित ट्रॉमा सेंटर में तैयार ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगी। केंद्रीय मंत्री अमेठी शहर से सटे बेनीपुर गांव में कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जिला अस्पताल व एसीसी सीमेंट फैक्टरी में बने ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

स्मृति देर शाम गौरीगंज शहर के व्यापारी अजय अग्रवाल के घर भी जाएंगी। रविवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद स्मृति तिलोई के जायस जाएंगी, जहां प्रधानमंत्री मातृ वंदना कार्यक्रम व राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे रस्तामऊ के रेफराल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगी। कुछ योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें