फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिल्वर जुबली महोत्सव के रूप में होगा श्री दुल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 12 Dec 2023 11:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर स्थित खेल मैदान पर सोमवार को श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी की बैठक हुई। इसमें 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 25वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता कराए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस बार आयोजित प्रतियोगिता को सिल्वर जुबली महोत्सव के रूप में कराए जाने को लेकर चर्चा हुई । प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजक कमेटी के महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाने के साथ टीमों के रुकने, खाने की व्यवस्था कमेटी की ओर से की जाएगी। बैठक में पृथ्वी राज सिंह, रवींद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह, रोहित सिंह, शत्रुंज्य सिंह, अजय गांधी, कपिल सिंह, अंशु सिंह, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें