फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर आयोजित होगी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संस्कृत बोर्ड की ओर से आयोजित प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर विभाग ने नौ संस्कृत बोर्ड के स्कूलों में अध्ययनरत 991 परीक्षार्थियों के लिए तीन केंद्रों का प्रस्ताव भेजा है। विभाग ने प्रस्तावित दोनों केंद्रों के प्रधानाचार्य को स्कूल के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर के साथ इंटरनेट का समुचित प्रबंध करने को कहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के साथ ही विभाग ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2021-22 की संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। कवायद सफल हो सके इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संस्कृत बोर्ड के नौ स्कूलों में प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा के बीच संचालित कक्षाओं में अध्ययनरत 919 परीक्षार्थियों के लिए तीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया है।
पटल सहायक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव में नागेश्वरनाथ संस्कृत माध्यमिक स्कूल हसरमपुर जामो में चार संस्कृत स्कूलों के 350, श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय टीमकरमाफी में तीन स्कूलों में अध्ययनरत 425, राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में दो स्कूल के 216 बच्चों के लिए केंद्र निर्धारित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विभाग ने स्कूलों का प्रस्ताव भेजने के साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रस्तावित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन व सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर के साथ इंटरनेट का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में स्वीकृति मिलने के बाद विभाग सभी तैयारी पूरी कर नकल विहीन परीक्षा कराएगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए तीन केंद्रों का प्रस्ताव भेजने की बात स्वीकार की है। बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
स्कूल वार पंजीकृत बच्चों की सूचना
पटल सहायक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आदर्श शिव बहादुर संस्कृत महाविद्यालय अहोरवा भवानी में 178, श्रीराम जानकी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुकुल बाजार में पंजीकृत 38 समेत 216 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सिंहपुर को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसी तहर श्रीमत परमहंस संस्कृत महाविद्यालय टीकारमाफी में संस्था के 274 परीक्षार्थियों के साथ देवीपाटन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 68 तथा गौरीशंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगठी में पंजीकृत 83 बच्चों के परीक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है। नागेश्वरनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में संस्था के 67 छात्रों के साथ स्वामी ब्रह्मानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कस्थुनी के 102, पंचमल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कौहार के 98 तथा गिरिजा शंभू संस्कृत माध्यमिक स्कूल कटारी के 83 समेत 350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें