फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
08 : गौरीगंज : सपा की ओर से निकाली गई साइकिल रैली में शामिल विधायक राकेश प्रताप सिंह। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से साइकिल रैली निकाल बढ़ती मंहगाई व भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी व बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर तहसील मुख्यालय पर साइकिल रैली निकलाने के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की।
पार्टी जिलाध्यक्ष रामउदित यादव, प्रभारी रघुवीर यादव व महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष रचना कोरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय से कस्बे में साइकिल रैली निकाली। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सैंठा बाजार से जिला मुख्यालय तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति की अगुवाई में अंबेडकर चौक से आवास विकास कॉलोनी तो शिव प्रताप यादव की अगुवाई में बाईपास के पास से रैली निकाली गई। मुसाफिरखाना में समाजवादी प्रबुद्ध समाज के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।
सभी जगह रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की नीतियों का विरोध करते हुए बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पुलिस उत्पीड़न व महिला अपराध के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए मिशन 2022 में चारों विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के साथ सरकार बनाने संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें