फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सज गया बर्तनों का बाजार

विज्ञापन
13 : संग्रामपुर : अमेठी शहर स्थित एक दुकान में बर्तन की खरीददारी करते ग्राहक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। धनतेरस से पहले ही बर्तनों के बाजार में धनतेरस की चमक दिखने लगी है। ग्रामीण बर्तन कारोबारियों ने धनतेरस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनतेरस के दिन बर्तन दुकानदारों का लाखों का व्यापार होता है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि कोरोना काल में बाजार बंद रहने से जो नुकसान हुआ था धनतेरस पर उसकी काफी हद तक भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस के पर्व पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन हर परिवार अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार बर्तनों की खरीदारी करता है। सोने चांदी के भी बर्तन धनतेरस के दिन खरीदे जाते हैं। धनतेरस के लिए बर्तन बाजार सज कर तैयार हो गया है।
तांबे से बने खाने के बर्तन जैसे गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच खाना परोसने के बर्तनों की आकर्षक रेंज ग्राहकों को इस बार आकर्षित कर रही है। दुकानदारों ने नई-नई डिजाइन के स्टील, तांबे और पीतल के बर्तनों की वैराइटी दुकान में सजा दी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर के विशेषरगंज, ठेंगहा, टीकरमाफी, शीतलागंज, बड़गांव, कालिकन मिलाकर बर्तन की 20 से ज्यादा बड़ी दुकानें हैं। दुकानदार ज्यादातर माल कानपुर, मुरादाबाद और दिल्ली से मंगाते हैं। आमतौर पर धनतेरस पर बर्तन बाजार में जिले भर में कई करोड़ रुपये का व्यापार होता है। स्टील व तांबे के बर्तन की कीमतों मेें इस बार करीब 20 से 40 फीसदी इजाफा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इसका असर बिक्री पर भी पड़ेगा।
रोजामर्रा की जरूरत के बर्तनों की खरीदारी ज्यादा
धनतेरस पर रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी ज्यादा होती है। जिसमें थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच, टिफिन, डिनर सेट, बर्तन स्टैंड, तांबे का लोटा आदि की अधिक खरीदारी होती है। इसलिए इस बार बाजार में कई क्वालिटी के स्टील के बर्तनों की अच्छी रेंज दुकानदारों ने उपलब्ध कराई है। इसके अलावा तांबे के खाने के बर्तन जैसे थाली कटोरी गिलास चम्मच के साथ खाना परोसने के बर्तनों की अच्छी रेंज दुकानदारों ने उपलब्ध कराई है।
बर्तनों की कीमत
स्टील की थाली 55 रुपये से 1100 तक कटोरी 10 रुपये से 250 रुपये, गिलास 10 रुपये से 300 तक की कीमत में बिक रहे हैं। इस वर्ष स्टील 20 फीसदी, तांबे व पीतल में 30 फीसदी और एल्युमीनियम के बर्तनों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अच्छे कारोबार की उम्मीद
संग्रामपुर के बर्तन व्यापारी जितेंद्र ने बताया कि दुकान पर तांबे के बर्तनों की अच्छी रेंज उपलब्ध है। इसमें खाने के बर्तन जैसे कटोरी, चम्मच, गिलास, थाली आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं। अलग-अलग रेंज और क्वालिटी के स्टील के बर्तन और प्रेशर कुकर भी मंगाए गए हैं। इस वर्ष अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
ग्राहकों के लिए खास ऑफर
बर्तन व्यापारी सूरज अग्रहरि ने बताया धनतेरस पर तांबा, स्टील, पीतल के बर्तनों की अच्छी मांग रहती है। जिसको देखते हुए हर प्रकार के बर्तन मंगाए जाते हैं। पूजा करने के लिए भी विशेष डिजाइन के बर्तन इस बार मार्केट में आए हैं। उम्मीद है कि इस साल व्यापार अच्छा होगा। वहीं ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें