07 : बाजार शुकुल : पिस्टल के साथ वायरल युवक की फोटो।
- फोटो : AMETHI
बाजार शुकुल (अमेठी)। सोशल मीडिया पर शनिवार को पिस्टल के साथ एक युवक का फोटो वायरल पर पुलिस ने जांच शुरू की। युवक की पहचान तो हो गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
पिस्टल के साथ युवक का फोटो मुर्तिजा शेख आर नाम की आईडी से 25 जुलाई को फेसबुक पर पोस्ट की गई। फोटो में युवक के हाथ में पिस्टल दिख रही है। यह फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वायरल फोटो को ट्वीट कर कई लोगों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने जांच की तो युवक की पहचान बाजार शुकुल कस्बा निवासी युवक के रूप हुई। पुलिस से तलाश रही है। सीओ मुसाफिरखाना मनोज यादव ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।