फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल में स्थापित हुए विकास के नए आयाम

विज्ञापन
30 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में मीडिया से मुखातिब प्रभारी मंत्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी) प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के बाद रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि जिले में साढ़े चार साल में विकास के कई नए कर्तिमान स्थापित हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के पात्र लोगों को मिला।
विज्ञापन

कौहार स्थित राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के बाद दोपहर बाद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा मीडिया से मुखातिब हुए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा से लोगों को लाभान्वित करने के लिए साढ़े चार साल में जिले में 147.96 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल के साथ 200 शैय्या रेफरल अस्पताल, ट्रॉमा सेेंटर, 50 शैय्या का एकीकृत चिकित्सालय, तीन पीएचसी, 102 हेल्थ वेलनेस सेंटर व एक राजकीय होम्यापैथिक अस्पताल निर्माण कराया गया।
इतना ही कोविड नहीं, संक्रमण काल में 13,65,559 लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरित कर शासन ने उन्हेें खाद्यान्न की परेशानी लॉकडाउन में नहीं होने दी। 2,05,691 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर निशुल्क उपचार की व्यवस्था बनाई गई तो जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 7.73 करोड़ से राजकीय कन्या महाविद्यालय के साथ पॉलीटेक्निक, डायट भवन तथा प्राथमिक स्कूलों के भवनों का कायाकल्प किया गया।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना के तहत 10,317 लाभार्थियों को 2.13 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। 34.04 करोड़ रुपये से 241.11 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण तो 8.30 करोड़ रुपये से 2381.44 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की गईं।
114.04 करोड़ रुपये से 194.84 किलोमीटर नई सड़क तो 16.20 करोड़ रुपये से 10 लघु सेतु का भी निर्माण जिले में हुआ है। किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए 2,89,937 किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
682 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, सामुदायिक प्रसाधन भवन निर्माण के साथ मनरेगा से गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि साढ़े चार साल में वीआईपी कहे जाने के बावजूद मूलभूत सुविधा व विकास से वंचित अमेठी ने विकास के नए कर्तिमान स्थापित किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गांव के अंतिम पायदान तक योजनाएं पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित कर हमने सबका साथ सबका विकास को सफल बनाया।
प्रियंका व अखिलेश पर कसा तंज
प्रभारी मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव पर हम क्या टिप्पणी करें। एक तरफ अखिलेश यादव वैक्सीन नहीं लगवाने और वैक्सीन के नाम पर देश के वैज्ञानिकों का अपमान करते हैं तो दूसरी तरफ उनके पिता वैक्सीन लगवा कर उनसे वैक्सीनेशन कराने की बात करते हैं। मुझे लगता है कि वे पिता का अनुसरण नहीं करते हैं।
ऐसे में इस तरह का बयान दे देते हैं। 2022 में उन्हें परिणाम मिल जाएगा। कौन सत्य बोल रहा है और कौन असत्य। प्रदेश में जंगलराज होने की प्रियंका की टिप्पणी पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है उनकी पार्टी की 32 साल पहले की सरकार में ऐसा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें