फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ड्राइवर से मोबाइल व नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के हरखपुर गांव के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई कर मोबाइल व सात सौ रुपये नगद लूट लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के गढ़ामाफी गांव निवासी रवि गांव के ही जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह के शाहगढ़ स्थित ईंट-भट्टे पर ट्रैक्टर ड्राइवर है। बुधवार देर शाम ईंट उतारकर भट्ठे पर जा रहे रवि को गौरीगंज थाने के हरखपुर गांव के पास पांच बाइक से पहुंचे 10-12 लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रवि जब तक कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
पिटाई के बाद बदमाश रवि के पास मौजूद मोबाइल व सात सौ रुपये लूट कर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अभिषेक सिंह उपचार के लिए रवि को लेकर लखनऊ चले गए। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें