फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल साफ-सुथरा, इलाज की हो बेहतर व्यवस्था

विज्ञापन
08 : गौरीगंज : जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अफसरों को अस्पताल की साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अंजू चौधरी सोमवार को दो दिवसीय जिला भ्रमण पर मुख्यालय पहुंचीं थीं। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने महिला चिकित्सालय गौरीगंज का निरीक्षण किया।
उपाध्यक्ष ने चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं से उनका हालचाल जाना व उन्हें मिलने वाली सुविधाएं, देखरेख तथा खानपान की विस्तार से जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने भर्ती मरीजों से शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद वह महिला वार्ड रूम, लेबर रूम, डायलिसिस यूनिट, पैथोलॉजी यूनिट, शौचालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित को साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच, कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने सभी डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं उनको बाहरी जांच व दवाएं नहीं लिखी जाएं।
डॉ. पीतांबर कनौजिया को निर्देशित करते हुए कहा कि वह स्वयं समस्त सुविधाओं का नियमित रूप से जायजा लेते रहें व साफ-सफाई खानपान के साथ-साथ महिला वार्ड में कोई पुरुष प्रवेश न करे इसका भी ध्यान रखें। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य, संरक्षण अधिकारी अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें