फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : छुट्टी पर आए सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत, छह दिन से बुखार से था पीड़ित

Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

सैनिक पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था और सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जवान की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामो (अमेठी) स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे छविलाल पांडेय मजरे डीघा गोपालपुर गांव में सोमवार सुबह छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की ओर से दिए गए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मेमो के अनुसार सैनिक पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था और सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ल का पुत्र सतीश कुमार शुक्ल (28) फरवरी 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती सिग्नल विभाग में नायक के पद पर नागालैंड के मणिपुर में थी। 16 जुलाई को वह 22 दिन की छुट्टी पर घर आया था। आठ अगस्त को उसे वापस जाना था। रविवार रात वह भोजन करके अपने कमरे में सो गया। सुबह सतीश कमरे में अचेत मिला। परिजन उसे आनन-फानन में जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सैनिक का शव लेकर घर वापस आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और अयोध्या स्थित सेना के हेडक्वार्टर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सतीश के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि वह पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बुखार बहुत तेज होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजभूषण पाठक ने बताया कि पिता की ओर से दिए गए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

परिजनों का हाल बेहाल
ओम प्रकाश के दो पुत्रों में सतीश छोटा था। बड़ा पुत्र राकेश कुमार है। सतीश की शादी लवली से हुई थी और उसे एक पुत्री (संध्या) भी है। सोमवार सुबह सैनिक की मौत होने से माता दयावती समेत पूरे परिवार व गांव में कोहराम मचा है।

सतीश कुमार शुक्ल।(फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें