फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक विधि से होगी अंक सुधार परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी) जिले में चार केंद्रों पर 16 सितंबर से आयोजित होने वाली अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल के 149 व इंटरमीडिएट के 408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखनेे के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अब हाईटेक विधि से निगरानी करेगा। इसके लिए शहर स्थित जीजीआईसी में सुविधाओं से लैस कंट्रोल रूम बनाकर कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट मेधावियों की अंक सुधार बोर्ड परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए अमेठी तहसील के 39 छात्र व 12 छात्राओं ने हाईस्कूल तो 48 छात्र व 54 छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
गौरीगंज तहसील में 17 छात्र व 15 छात्राएं हाईस्कूल और 74 छात्र व 49 छात्राओं ने इंटरमीडिएट, तिलोई में हाईस्कूल में 15 छात्र व सात छात्रा तो इंटर में 65 छात्र व 15 छात्रा तथा मुसाफिरखाना में हाईस्कूल में 24 छात्र व 20 छात्रा तो इंटर में 68 छात्र व 35 छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

आवेदन मिलने के बाद सचिव के निर्देश पर 16 सितंबर से छह अक्तूबर तक अंक सुधार परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जीजीआईसी गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना तथा जीआईसी राजा फत्तेपुर को केंद्र निर्धारित किया गया है।
निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन परीक्षा कराई जा सके इसके लिए अंक सुधार बोर्ड परीक्षा के सचल दल के साथ कंट्रोल रूम से स्कूलों के प्रत्येक कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थियों की गतिविधि की निगरानी होगी।
परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर के डीबीआर आईडी को कंट्रोल रूम से लिंक कर ऑॅनलाइन निगरानी की जाएगी।
कंट्रोल रूम में रजत श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप व महताब अली की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों को परीक्षा की सतत निगरानी करने तथा कंट्रोल रूम के नंबर 9415347354 पर प्राप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान की जिम्मेदारी दी गई है।
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से एक स्थान से सभी स्कूलों के सभी कक्षों की निगरानी होने से परीक्षा की शुचिता कायम रहेगी तो निगरानी में भी सहूलियत मिलेगी। नई व्यवस्था से समय के बचत के साथ स्कूलों की मनमानी पर अंकुश भी लगेगा।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में परीक्षा की अवधि में किसी भी हाल में बिजली व इंटरनेट आपूर्ति बाधित न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी करने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें