फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 15,203 आवास लाभार्थियों को सौंपी चाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के साथ पीएम व सीएम आवास योजना में चयनित 15,203 लाभार्थियों को चाभी वितरित की गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सीडीओ तो सभी ब्लॉकों पर जन प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के साथ सीएम का संवाद सुनने के बाद चाभी सौंपी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के निर्मित 5.51 लाख आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश/चाभी वितरण एवं लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल विधि से शुभारंभ किया।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने पीएम आवास योजना के 10 तथा सीएम आवास योजना के पांच तो सभी ब्लॉकों पर जन प्रतिनिधियों द्वारा 100-100 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी का वितरण किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि आवास की महिला लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

पीडी आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कुल 16,521 आवासों के सापेक्ष 14,461 आवास तो वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 11,580 आवासों के सापेक्ष अब तक 15 आवास पूर्ण हो गए हैं। शेष भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 756 आवासों के सापेक्ष 722 आवास तो वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 1,542 आवासों के सापेक्ष पांच आवास पूर्ण हो गए हैं। सीडीओ ने बताया कि बुधवार को जिले में एक साथ 15,203 लाभार्थियों को चाभी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें