फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे संचालित अस्पताल पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। शासन के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. एचपी यादव व उनकी टीम ने सोमवार दोपहर बांदा-टांडा हाईवे पर कस्बे के एचडीएफसी बैंक के सामने निजी मकान में संचालित अस्पताल में छापा मारा। इसकी भनक लगते ही अस्पताल संचालक महिला चिकित्सक मौके से गायब हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुई यह कार्यवाही शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान अस्पताल में एक दर्जन बेड पाए गए। अस्पताल में ओपीडी व जांच कक्ष भी मिले। अस्पताल के ऑपरेशन रूम व मेडिकल स्टोर में ताला बंद मिला।
मौके पर मौजूद कर्मियों ने जांच टीम व पुलिस के कहने के बावजूद ताला नहीं खोला। एक महिला डॉक्टर ने टीम को काफी देर तक उलझाए रखा और अंत में कहा कि उनके पास कमरों की चाभी नहीं है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे सीएचसी प्रभारी फुरसतगंज डॉ. एचपी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायकर्ता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने की थी।
विज्ञापन

कहा था कि निजी मकान में अवैध रूप से अस्पताल व मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है। यहां पर गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी व ऑपरेशन किया जाता है। साथ ही मरीजों का दवाओं के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि पूरी रिपोर्ट सीएमओ के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। मजिस्ट्रेट से इजाजत लेकर बंद पड़े कक्ष का ताला तोड़कर वहां मौजूद सामानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें