फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुई कोरोना की चौथे लहर की तैयारी

विज्ञापन
02 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में कोविड संक्रमण की संभावित चौथी लहर से बचाव तैयारियों की समीक्षा करते ? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की चौथी लहर की तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर कोरोना के नए वैरियंट डोमिक्रॉन बीए-2 (सबलिंकेज ऑफ ओमिक्रॉन) संक्रमण बढने की संभावना को देखते हुए एल-2 हास्पिटल में मौजूद संसाधनों की क्रियाशीलता तथा स्वास्थ्य कर्मियों की मुस्तैदी जांचने में जुट गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जेडी लखनऊ की मौजूदगी में एल-2 हॉस्पिटल पर मॉकड्रिल कर मरीज आने पर उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराने का रिहर्सल किया गया। इसके अलावा पाइप लाइन ऑक्सीजन सप्लाई, प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन तथा आईसीयू में लगे उपकरणों की क्रियाशीलता भी जांची गई।
कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने पर एक बार तो पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। धीरे-धीरे संक्रमण की लहर कम हुई और पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई। फरवरी माह शुरू होते होते कोरोना पूरी तरह समाप्त सा हो गया और आमजन पहले की तहर घरों से बाहर निकलने लगे तथा आपने कामकाज में जुट गए।
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों में मार्च माह में कोरोना की चौथी लहर सामने आ गई। अचानक यूएसए, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड व स्कॉटलैंड देशों में एक बार फिर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। जांच के दौरान इस नए वैरियंट की खोज डोमिक्रॉन बीए-2 के रूप में करते हुए इसका नाम सबलिंकेज ऑफ ओमिक्रान दिया गया है।
दुनिया के इन छह देशों में तबाही को देखते हुए भारत सरकार सक्रिय हो गई है। शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर बनाए गए एल-2 अस्पतालों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर एल-2 अस्पताल में मौजूद संसाधनों के क्रियाशीलता की जांच शुरू कर दी गई है।
मॉकड्रिल कर हुआ रिहर्सल
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में संचालित एल-2 अस्पताल में शासन से नामित जेडी लखनऊ डॉ. सोमेंद्रनाथ की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान एल-2 अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव मरीज आने पर उसे अविलंब उपचार की व्यवस्था मुहैया कराने के लिए तत्काल एंबुलेंस से स्ट्रेचर के सहारे तत्काल वार्ड में ले जाकर उपचार शुरू करने, जरूरी जांच करने, आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर उसे ऑक्सीजन लगाने आदि का रिहर्सल किया गया। इसके बाद जेडी ने एल-2 मौजूद संसाधनों की क्रियाशीलता परखी। जेडी ने आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, पाइप लाइन से वार्ड तक ऑक्सीजन सप्लाई आदि की क्रियाशीलता जांची। इस दौरान अस्पताल में लगे सभी उपकरण दुरुस्त पाए गए।
पूरी है तैयारी
जिले के कोविड के नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि जिला स्तर पर कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मॉकड्रिल कर रिहर्सल किया गया। एल-2 अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने पर इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता है। अस्पताल में मौजूद सभी संसाधन क्रियाशील हैं। जिले का स्वास्थ्य महकमा कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

01 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान उपचार की हकीकत देखते जेडी लखनऊ। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें