फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: युवती को दुष्कर्म के बाद चाकू से गोदा, झाड़ी में लहूलुहान मिली पीड़िता, सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 24 Aug 2022 09:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)

सार

परिवारीजनों का आरोप है कि अमरचंद नाम के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की है। एसएचओ ने बताया कि परिवारीजनों के आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
अस्पताल में युवती के परिजनों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे चाकू से गोद डाला। झाड़ी में लहूलुहान मिली युवती को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती बुधवार सुबह सिवान की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला तो उसकी मां थाने पहुंची। मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी।

तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश चल ही रही थी कि देर शाम युवती गांव से कुछ दूर स्थित झाड़ियों में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। इसकी जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ शिवाकांत पांडेय और सीओ गौरीगंज जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे और युवती को सीएचसी पहुंचाया।

ट्रामा सेंटर में भर्ती है युवती

गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल व बाद में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि अमरचंद नाम के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की है। एसएचओ ने बताया कि परिवारीजनों के आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में पूर्व में दर्ज केस व नए घटनाक्रम के बाद परिवारीजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें