फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने लगी है। पिछले सप्ताह भर से हर रोज पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में डीएम समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

समाप्त हो चुका कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
स्वास्थ्य विभाग में दर्ज आंकड़ों को आधार मानें तो 15 अगस्त को एक, 16 को दो, 15 को पांच, 18 को 13, 20 को तीन, 21 को एक, 22 को दो तो 23 अगस्त को एक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में डीएम राकेश कुमार मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही डीएम ने स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया है। वर्तमान में जिले में 27 कोरोना के एक्टिव केस हैं। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।
डीएम ने जिलावासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा है कि घर से निकलने पर लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं। सर्दी, जुखाम व बुखार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल के चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराएं। यदि कोविड का कोई लक्षण दिखे तो टेस्ट अवश्य कराएं। कहा कि लोग स्वयं के साथ ही आसपास के लोगों को स्वस्थ रखने में सहयोग करें। सवाधानी से बड़ा कोई उपचार नहीं है। सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कहा कि पॉजिटिव मिले लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। संबंधित अस्पाल के स्टॉफ क्वारंटीन मरीज उनके संपर्क में हैं। पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन कर उपचार ले रहे सभी लोगों की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें