फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एडीओ पंचायत का अक्तूबर माह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्वच्छ भारत मिशन योजना के फेज दो में प्रसाधन निर्माण के लिए पहली किस्त निर्गत होने के बावजूद जियो टैग नहीं करने पर चार एडीओ पंचायत का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया। समीक्षा के दौरान जियो टैग की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने चारो एडीओ पंचायत का अक्तूबर माह का वेतन बाधित करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों को वाह्य प्रसाधन मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामूहिक व व्यक्तिगत प्रसाधन का निर्माण पंचायतराज विभाग कर रहा है। योजना के फेज दो में जामो में 911 लाभार्थी, संग्रामपुर में 371 लाभार्थी, सिंहपुर में 774 तथा तिलोई में 386 लाभार्थियों को व्यक्तिगत प्रसाधन निर्माण योजना में चिह्नित करते हुए पहली किस्त निर्गत की गई है।
किस्त निर्गत होने के बाद निर्माण कार्य पूरा कराते हुए जियो टैग करने का निर्देश पंचायत सचिव को निगरानी करने की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है। मंगलवार को डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने समीक्षा की तो जामो में मात्र 32 (3.51 फीसदी), संग्रामपुर में 12 (3.23 फीसदी), सिंहपुर में 25 (7.23 फीसदी) तथा तिलोई में 38 (9.84 फीसदी) ही प्रसाधन का जियो टैग होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

किस्त निर्गत होने के बावजूद निर्माण व जियो टैग में लापरवाही पर डीपीआरओ ने जामो, सिंहपुर, संग्रामपुर व तिलोई के एडीओ पंचायत का अक्तूबर माह का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में लगातार निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने व आदेशों की अवहेलना मानते हुए एडीओ का वेतन रोक दिया गया। साथ ही जवाब के साथ दो दिन में शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा जियो टैग नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें