फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद पिता-बहन बुखार की चपेट में

विज्ञापन
07 : अमेठी : बेनीपुर गांव में दो बच्चों की मौत के बाद लोगों के स्वास्थ्य की जांच करतीं टीम। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्लॉक के बेनीपुर गांव में दो मासूमों की बुखार से मौत के बाद अब एक बच्ची के पिता व बहन बुखार की चपेट में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार सुबह गांव पहुंची। परिवार संग ग्रामीणों की भी जांच कर दवा वितरित की। साथ ही गांव में लार्वी साइड का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में भारी भीड़ जमा है। ब्लॉक के बेनीपुर गांव में जियालाल की एक वर्षीय पुत्री रागिनी और शिवकुमार उर्फ सोनू की चार वर्षीय पुत्री खुशी की बुखार से मौत होने के बाद मातम पसरा हुआ है।
खुशी की मौत के बाद शिवकुमार और उसकी आठ माह की पुत्री को भी बुखार है। सोमवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह की अगुवाई में डॉ. विक्रेश एवं अन्य मेडिकल टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों की मेडिकल टीम ने संदिग्धों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, कोविड एवं अन्य जांच की।
विज्ञापन

जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले मरीजों को दवा भी दी गई। इसके साथ ही गांव में लार्वी साइड एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
बरतें सावधानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि टीम द्वारा गांव में जांच कर जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा किट दी गई है। उन्होंने बताया कि इस समय डेंगू मलेरिया टाइफाइड एवं वायरल फीवर का सीजन चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गर्म पानी पिए। मच्छरदानी में सोएं। फुल साइज कपड़े पहनें। आसपास पानी जमा न होने दें। साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें