फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजया दशमी आज, चूर होगा रावण का अहंकार

विज्ञापन
05 : गौरीगंज : शहर स्थित रामलीला मैदान में तैयार किया जा रहा रावण का पुतला। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हिंदु समुदाय का प्रमुख विजया दशमी पर्व आज जिले में समारोह पूर्वक आयोजित होगा। कई स्थानों पर चल रही रामलीला मंचन के दौरान राम-रावण युद्ध होगा तो रावण का अहंकार चूर होने के बाद प्रतीकात्मक रावण के पुतले का दहन होगा। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में पर्व को मनाते हुए लोग बुराइयां दूर करने की शपथ लेकर मेला का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन

नवरात्र समाप्ति होने के बाद असत्य पर सत्य के विजय का पर्व विजया दशमी आज जिले में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। चौक बाजार, अमेठी व जगदीशपुर समेत कई स्थानों पर चल रही रामलीला कार्यक्रम में आज राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ रावण का पुतला दहन होगा।
मान्यता है कि त्रेता युग में वनवास के दौरान रावण ने छल से सीता का हरण किया था। अपने ज्ञान व बल के अहंकार मेें चूर रावण ने हनुमान व भाई विभीषण के समझाने के बावजूद प्रभु की शरणागति लेने के बजाए युद्ध किया था। लगातार कई दिनों तक युद्ध चलने के बाद विजय दशमी के दिन प्रभु राम ने रावण का वध कर उसके अहंकार को समाप्त किया था।
विज्ञापन

तब से आज तक लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते आ रहे हैं। शुक्रवार को रावण का पुतला दहन करने के बाद बुराइयों को दूर करने की शपथ लेते हुए लोग आयोजित मेले का लुत्फ उठाएंगे। जिले में 21 स्थानों पर मेले के साथ ही विभिन्न संास्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि इस पर्व का अर्थ समझते हुए लोगों को अपने अंदर व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना होगा।
प्राथमिक स्तर से समाज में होगा सुधार
गौरीगंज। शिक्षाविद पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ‘मनीषी’ ने कहा कि समाज में आज विभिन्न प्रकार की कुरीतियां फैल चुकी हैं। कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने के लिए हमें बच्चों को प्राथमिक स्तर पर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनी होगी। कोई धर्म बुराइयों का समर्थन नहीं करता है। हम सबको मिलकर समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने के लिए धर्माचरण के साथ बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना होगा।
भ्रष्टाचार मुक्त हो समाज
गौरीगंज। शिक्षाविद कमलाकर मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज व देश के विकास को बाधित कर रहा है। भ्रष्टाचार को बिना समाप्त किए समाज व देश के विकास की परिकल्पना व सभ्य समाज की स्थापना संभव नहीं है। विजया दशमी पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार न तो करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। यह संकल्प हमें विजयदशमी के पर्व पर लेना होगा।
महिलाओं का करें सम्मान
गौरीगंज। मनीष महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम शांडिल्य ने कहा कि बढ़ता महिला अपराध आज सभ्य समाज की परिभाषा को खंडित कर रहा है। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व पर लोगों को महिला का सम्मान करने की शपथ लेते हुए व्याप्त बुराइयों को दूर करना होगा। महिला अपराध व उत्पीडन नहीं होने पर ही प्रभु राम की कल्पना व पर्व का महत्व सार्थक होगा।
बने अपराध मुक्त समाज
गौरीगंज। अमेठी जलबिदारी के संयोजक डॉ. अर्जुन प्रसाद पांडेय का कहना है विजय दशमी पर्व तब सार्थक होगा जब समाज अपराध मुक्त होगा। रावण का पुतला दहन कर हम लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न तो मनाते हैं लेकिन अपने अंदर की बुराइयों पर नजर नहीं डालते। पर्व का आयोजन तभी सफल होगा जब हम अपने अंदर छिपी बुराइयों को दूर करें।
महंगाई पर हो नियंत्रण
गौरीगंज। अमेठी रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में लोग महंगाई की समस्या से परेशान हैं। आधुनिकता की दौड़ में शामिल होने की कोशिश में हम अपने धर्म, रीति को छोड़ रहे हैं। सादगी भरे जीवन के बजाए चकाचौंध की जिंदगी जीने की कोशिश में लगे हैं। हमें आधुनिकता की दौड़ से वापस लौटकर धर्मनीति का अनुसरण करना होगा तभी समाज से बुराइयों को अंत होगा।
शिक्षित हो समाज का हर नागरिक
गौरीगंज। जीजीआईसी अमेठी की प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि विजय दशमी पर्व पर सब को अपने अंदर व्याप्त एक बुराई समाप्त करनी चाहिए। दशहरे पर प्रत्येक वर्ष हम रावण दहन करते हैं लेकिन समाज में फैली बुराइयों का प्रतिरोध करने का साहस नहीं कर पाते। सभी नागरिक के शिक्षित होने से ही समाज व देश बुराइयों व कुरीतियों से मुुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें