फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हादसे में दो भाइयों की मौत

Thu, 14 Oct 2021 10:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के गेट के पास रायबरेली की तरफ से जायस की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने नहर कोठी चौराहा से रायबरेली जाते बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में चंदन उर्फ प्रभात (22) साहू व उसका छोटा भाई सुभाष साहू (21) पुत्र राम शंकर साहू निवासी खालिसपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे फुरसतगंज थाना एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद नहरकोठी चौराहे की दुकानें बंद कर दी गई हैं। खालिशपुर गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें