फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की मनमानी व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से खफा महिला किसान बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आईं। सभी ने अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के साथ सभी चिकित्सकों को अस्पताल में ओपीडी करने का निर्देश देने व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।
शहर के असैदापुर में संचालित मलिक मोहम्मद जायसी संयुुक्त जिला अस्पताल में स्थानांतरित चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण न करने व समय से डॉक्टरों के न आने से प्रभावित स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ बुधवार को महिला किसान सड़क पर उतर आईं। सभी ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये जगदीशपुर से स्थानांतरित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी की सेवाएं जिला अस्पताल में लेने, अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना कराने, समय से चिकित्सकों की उपस्थित सुनिश्चित करने तथा दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखते हुए मरीजों का बेहतर उपचार करने की मांग की है।
महिला किसानों ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा डॉक्टरों की मनमानी कम न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर किसान नेता रीता सिंह, कमलेश, सरोज, मिथिलेश, आशा, रानी, सुषमा, गया प्रसाद व रेखा पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें