फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार देर शाम हुई दुर्घटनाओं में सेवानिवृत्त सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गौरीगंज क्षेत्र के गुल्किापुर मजरे दुलापुर खुर्द गांव निवासी अलगू यादव (70) बुधवार देर शाम साइकिल से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। नेता रोड पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अलगू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। दूसरा हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र के जमुवारी में हुआ। अयोध्या के हैदरगंज क्षेत्र के कोरो राझापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अनिल सिंह (45) मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे मलिक गांव के समीप रेलवे के गेट नंबर 105 पर संविदा पर गेटमैन थे। बुधवार देर शाम बाइक से डयूटी जाते समय जमुवारी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
तीसरी दुर्घटना अमेठी कोतवाली के बारामासी के पास हुई। पंजाब के चौक बाटलारोड मोहकामपुर तुगपाई निवासी मलकीयत सिंह (25) की बाइक मवेशी से टकरा गई। दुर्घटना में मौके पर ही मलकीयत सिंह व मवेशी की मौत हो गई। चौथी दुर्घटना में अमेठी के नुवावां गांव निवासी कालिका प्रसाद (50) की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल कालिका का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें