फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से जिले में संपन्न हुई पीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
अमेठी : प्रवक्ता चयन लिखित परीक्षा का निरीक्षण करते सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रवक्ता चयन लिखित परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को 1,384 परीक्षार्थियों की परीक्षा सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था के बीच दो केंद्रों पर हुई। दोनों केंद्रों पर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए स्क्रीनिंग के बाद मास्क व सैनिटाइजर के साथ परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित इंटर कॉलेजों में रिक्त प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग विषयों की पीजीटी परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को दो केंद्रों पर हुई। कोविड संक्रमण के बीच परीक्षा के लिए विभाग ने स्कूलों के गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क व सैनिटाइजर के साथ प्रवेश दिया। पहली पाली में रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में 169 परीक्षार्थियों में से 149 परीक्षार्थी शामिल हुए।
इसी केंद्र पर दूसरी पाली में पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में 12 परीक्षार्थी शामिल हुए तो तीन अनुपस्थित रहे। शिवप्रताप इंटर कॉलेज में पहली व दूसरी पाली में 600-600 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 508 तो दूसरी पाली में 522 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। इस केंद्र पर पहली पाली में 92 तो दूसरी पाली में 78 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। शहर स्थित जीजीआईसी में ऑनलाइन तो स्कूल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई।
विज्ञापन

एएओ आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल व डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा समेत अन्य अफसर लगातार भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी करते रहे। स्कूलों में नामित पर्यवेक्षक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों का बंडल पहुंचाने के साथ कोषागार में जमा कराने में डटे रहे। जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को जिले में आयोजित पीजीटी परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपादित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें