फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले यूके से आए दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोविड संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। जगदीशपुर में दो लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को मुंशीगंज एचएएल गेट के समीप निवासी यूके से लौटे पति-पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोविड रिपोर्ट मिलने के बाद दंपती को होम आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रोटोकॉल के अनुसार संपर्क में आए लोगों की जांच व अन्य बचाव कार्य करने में जुटी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज एचएएल गेट के सामने रहने वाले अमित कुमार सिंह (39) और उनकी पत्नी अर्पिता सिंह (33) यूनाइटेड किंगडम से वापस आए हैं। दंपती के विदेश से आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर पहुंचकर उनका सैंपल एकत्र कर आरटीपीसीआर विधि से जांच कराई तो दोनों कोविड संक्रमित मिले। शनिवार देर रात लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
जांच रिपोर्ट आने के बाद भेटुआ सीएससी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा के निर्देशन में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अमित कुमार सिंह के घर पहुंची। टीम ने कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए परिवारीजनों की कोविड जांच की। जांच में सभी परिजन निगेटिव मिले। दंपती के कोविड संक्रमित होने पर उन्हें होमआइसोलेट कर अन्य बचाव कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दंपती यूके से 18 तारीख को दिल्ली पहुंचे थे। जहां उन्हें 10 दिनों तक आइसोलेट किया गया था। बताया कि ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर विदेश एवं बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव मिले दंपती की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। दंपती को कोविड नियमों का पालन करने के साथ बुखार व अन्य समस्या होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें