फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश सचिव को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सोशल मीडिया पर अवैध कब्जे की लगातार शिकायत करने पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश सचिव की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। रविवार रात दबंगों ने कमरौली थाने के ओल्ड मालिका स्टील फैक्ट्री के पास उनकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के महोना गांव निवासी इनाम उल्ला गुर्जर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश सचिव हैं। इनामउल्लाह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया के साथ अफसरों को शिकायत कर कुछ लोगों पर सरकारी व निजी भूमि पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया था।
शिकायत के बाद से लगातार मिल रही धमकी से परेशान इनामउल्लाह ने एसपी दिनेश सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। रविवार देर शाम कमरौली थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित ओल्ड मालिका स्टील फैक्ट्री के पास कुछ लोगों ने रोककर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

घायल इनामउल्लाह ने मोहनगंज थाने के पूरे रजई गांव निवासी कलीम उर्फ राजा गूजर समेत छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित इनामउल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश व जांच शुरू कर दी है। एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें