फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी 30 जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में आठ स्कूलों को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित केंद्रों पर दो पालियों में 3,300 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर के साथ सुरक्षा के बीच नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक सत्र 2021-23 में बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी 30 जुलाई को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा की शुचिता कायम रखने के साथ कोविड प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा कराने के लिए प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र वर्मा ने डीएम व माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में जिले में आवंटित 3,300 परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए केंद्र निर्धारित कर नकल विहीन परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आठ स्कूलों को परीक्षा केेंद्र प्रस्तावित करते हुए जिला प्रशासन से अनुमोदन मांगा है।
इतना ही नहीं प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को पत्र जारी कर स्कूल में मौजूद आधारभूत सुविधा के साथ चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरा, रिकॉर्डर, राउटर डिवाइस व डीवीआर के क्रियाशील होने के साथ पेयजल, प्रसाधन, फर्नीचर समेत अन्य सुविधाओं की रिपोर्ट तलब की है।
प्रस्तावित केंद्रों की रिपोर्ट व जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर मानक के अनुसार परीक्षार्थी आवंटित करते हुए सुरक्षा व सुविधाओं के बीच परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि 16 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने हैं इसके पहले परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को अंतिम रूप देते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता कायम रह सके इसके लिए स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।
इन स्कूलों का भेजा गया प्रस्ताव
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अमेठी स्थित आरआरपीजी कॉलेज व जीजीआईसी को तो मुसाफिरखाना में जीजीआईसी व एएच इंटर कॉलेज तथा गौरीगंज में इंदिरा गांधी महाविद्यालय, जीजीआईसी गौरीगंज व उमरमरण इंटर कॉलेज जामो और जीजीआईसी जामो को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया है।
प्रस्तावित केंद्र परीक्षा के लिए जारी निर्देश व नियमों पर पूरी तरह खरे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद ही केेंद्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें