फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को सब्सिडी पर मिल रहा जई का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। ब्लॉक के पशु अस्पतालों में पशुपालकों को चारे के लिए जई की खेती करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही पशुपालकों को सब्सिडी पर जई का बीज भी दिया जा रहा है। संग्रामपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेहर सिंह ने बताया कि पशुओं को प्रोटीन जई के चारे से अत्यधिक मिलती है। इस लिए पशुपालन करने वाले जई की खेती करें। जई के चारे से दुधारू पशुओं में दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है। मौजूदा समय में भूसे और पयार के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पशु अस्पताल में सब्सिडी पर 37 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर किसानों और पशुपालकों को जई का बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी मानोज कुमार ने बताया कि इसी माह में पशुपालक जई की बोआई के लिए हरा चारा अपने पशुओं के लिए उपलब्ध करा सकते हैं। जई की फसल रबी की चारा फसल है। जई के चारे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इस चारे को भूसा और पयार के भूसे में मिला कर पशुओं को दिया जाता है। जई की फसल की कटाई दो से तीन बार हो जाती है। दुधारू पशुओं के लिए यह बहुत ही लाभदायक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें