फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्राथमिक वर्ग में पंडरी व जूनियर वर्ग में बाहापुर विजेता

विज्ञापन
गौरीगंज : कंपोजिट स्कूल मनीपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को सामने लाने के लिए मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय मनीपुर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में न्याय पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए ने किया तो बीईओ ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल मनीपुर विद्यालय स्थित खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग ने किया। शुभांरभ बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने किया। बीएसए ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में काजल, वंदना व खुशबू बानो तो 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अखिलेश, सुभाष व शिवबरन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अतुल यादव, तौफीक व संदीप तो 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वंदना, खुशी शुक्ला व काजल, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग आशीष, सुभाष व आजम तथा बालिका वर्ग में कोमल, नीलम व वंदना ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रिंकी, आरती व सुधा तो बालक वर्ग में अखिलेश, अमित व आशीष क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अफजल, अंकुर व सचिन तो बालिका वर्ग में नीतू व चांदनी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान की विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में श्वेता यादव, अंजलि व वंशिका, 100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में अफजल, रूपेश व अमन, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सानिया, रेशमा व श्रद्धा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अफजल, अभिषेक व आयुष, 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अफजल, सूरज व ऋषि पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पंडरी को प्रथम तो जूनियर स्तर कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर मऊ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। समापन पर बीईओ अर्जुन भदौरिया ने प्रशस्ति पत्र व पदक देकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। बीईओ ने बताया कि विजेता खिलाड़ी आगामी नौ व 10 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मौके पर रमेश सिंह, महेंद्र मिश्र, विवेक शुक्ल, अरविंद त्रिपाठी, ओमेंद्र सिंह, पंकज शुक्ल, अश्वनी द्विवेदी, डॉ. अर्चना ओजस्वी, सुधीर कुमार अग्रहरि, केपी सविता, सत्येंद्र सिंह, रमेश कुमार सिंह, राम अभिलाख व सत्येंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें