फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को अगवा कर वसूले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेवसी गांव में 23 सितंबर को पहुंचे कार सवार पांच लोगों ने खुद को एसटीएफ से बता एक अधेड़ को अगवा कर लिया। देर शाम 50 हजार की फिरौती लेकर उसे छोड़ दिया। बदमाशों ने अधेड़ को अगवा करने से पहले उसके घर से जेवर भी अपने कब्जे में ले लिए थे। छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टेवसी गांव निवासी प्रहलाद श्रीवास्तव 23 सितंबर को अपने घर पर हुक्का पी रहे थे। उसी समय चार पहिया वाहन पर सवार पांच लोगों के साथ दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उसे दबोच लिया। विरोध करने पर उन लोगों ने खुद को एसटीएफ से बताकर घर में घुस गए। आरोप है कि घर में घुसते ही उन लोगों ने तलाशी लेना शुरू कर दिया।
पत्नी ने जब विरोध किया तो उसे धक्का देकर हटा दिया। घर में घुसे बदमाशों ने संदूक में रखे जेवर अपने पास रख लिए और प्रहलाद को गाड़ी में बैठाकर चले गए। पीड़ित के अनुसार वह लोग उसे पूरा दिन इधर उधर घुमाते हुए पैसों की मांग करते रहे।
विज्ञापन

देर शाम करीब आठ बजे जब उसकी पत्नी ने अपने जेवर गिरवीं रख कर उन्हें 50 हजार रुपये दिये तब वे लोग उसे ठाकुरगंज बाजार में छोड़कर इंदरिया गांव जाने वाले रास्ते की ओर चले गए। डर से सहमा वह घर पहुंचा और 24 सितंबर को थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें