फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 परीक्षा केंद्रों पर 29 ने छोड़ी इंटरमीडिएट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में इंटरमीडिएट के अलग-अलग विषय की परीक्षा 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए पहली पाली में पंजीकृत 515 में 498 ने तो दूसरी पाली में 277 में 265 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए मॉनीटरिंग सेल से ऑनलाइन निगरानी के साथ सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत देखते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की जारी समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य सरंक्षण तो दूसरी पॉली में कृषि जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा 14 केंद्रों पर आयोजित हुई।
पहली पाली में 13 केंद्रों पर 515 परीक्षार्थियों में 498 परीक्षा में शामिल हुए तो 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी तरह दूसरी पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर कृषि व जंतु विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 277 परीक्षार्थियों में 264 परीक्षा में शामिल हुए तो 12 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र समेत गठित सभी सचल दल, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने परीक्षा की निगरानी की। इतना ही नहीं मॉनीटरिंग सेल प्रभारी सचिन यादव व सचिन यादव लगातार परीक्षा के दौरान ऑनलाइन निगरानी करने में जुटे रहे।
परीक्षा के दूसरे दिन भी अफसरों को किसी भी केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित नहीं मिली। डीआईओएस ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान तो इंटर के काष्ठ शिल्प तो दूसरी पाली में इंटर के संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें