फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि से तीन दिन में ढह गए 1718 मकान

विज्ञापन
06 : अमेठी : तहसील क्षेत्र में बरसात के दौरान गिरा कच्चा मकान। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अतिवृष्टि से उपजी सीलन ने जान-माल को खासा नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश के कारण अब तक 1718 मकान जमींदोज हो गए। इस दौरान मासूम समेत चार लोगों के अलावा 18 मवेशियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मकान गिरने की घटनाओं में घायल छह लोग व चार मवेशियों का अब भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक (36 घंटे) जिले में लगातार बारिश हुई। बरसात इतनी भयावह थी कि शहर से लेकर गांवों तक में लोग घरों में कैद होकर रह गए। बरसात व इससे उपजी सीलन के दौरान मकानों के गिरने का सिलसिला चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
जिले में अतिवृष्टि से हुई हानि के सरकारी आंकड़ों के अनुसार तीन दिन के भीतर जिले की चारों तहसीलों में 1718 मकान ढह गए। इस दौरान मलबे में दबने से मासूम समेत चार लोगों व 18 मवेशियों की मौत हो गई। छह इंसान व चार मवेशी भी मलबे में दबकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से तीन दिन में हुई क्षति
तहसील जनहानि पशुहानि मकान क्षति
गौरीगंज 01 12 333
अमेठी 02 04 740
तिलोई 01 00 448
मुसाफिरखाना 00 02 197
------------------------------------------
योग - 04 - 18 - 1,718
एक अप्रैल से 15 सितंबर तक की क्षति
तहसील - जन हानि - पशु हानि - मकान क्षति
गौरीगंज - 05 - 02 - 58
अमेठी - 03 - 17 - 51
तिलोई - 04 - 03 - 55
मुसाफिरखाना - 02 - 00 - 89
------------------------------------------
योग - 14 - 22 - 253
लगातार दी जा रही सहायता राशि
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 15 सितंबर तक हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति/सहायता राशि पीड़ितों के परिवार को मुहैया कराई जा चुकी है। बीते तीन दिनों में हुई चार व्यक्तियों की मौतों के मामले में दो के परिवार को सहायता राशि दी गई है। पशु हानि व मकान हानि की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सहायता राशि दी जाएगी।
इस हिसाब से मिलती है सहायता
आपदा प्रबंधन लिपिक शीतला प्रसाद ने बताया कि जन हानि के प्रत्येक मामले में पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसी तरह पशु हानि के मामलों में तीन से 30 हजार रुपये व मकान गिरने पर 3,200 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें