अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में युवान फाउंडेशन की स्थापना दिवस व स्वामी विवेकानन्द की जयंती में म?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए युवान फाउंडेशन ने सहयोगियों के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। साथ ही युवान फाउंडेशन का स्थापना दिवस भी मनाया गया। सभी युवाओं ने समाज की बेहतरी के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
युवान फाउंडेशन ने कार्यक्रम का आयोजन सुल्तानपुर रोड स्थित बाईपास के निकट हुआ। यहां पर नीम का पौधा भी रोपित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष प्रवीण गुप्त ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया। कहा कि मौजूदा परिवेश में हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि अपने देश के लिए, समाज के लिए कुछ बेहतर करें। संस्था उपाध्यक्ष संध्या सिंह समीप ने पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी समाज की बेहतरी के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि जब तक देश की आधी आबादी आगे नही आएगी, तब तक देश में पूर्ण बदलाव संभव नही है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजन सुमन ने कहा कि युवा पीढ़ी कहीं न कहीं भटक गई। ऐसे में स्वामी के आदर्श को अपनाते हुए समाज की बेहतरी में सहयोग का आह्वान किया। वक्ताओं ने भविष्य में होने वाले तमाम कार्यों में कोषाध्यक्ष अंकित अग्रहरि ने कहा कि कोई भी संस्था तभी मजबूत होती है, जब उसमें काम करने वाले लोग पूरी ईमानदारी और मेहनत से लगे रहें। सदस्य राहुल गुप्त ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ानी होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।