फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाज की बेहतरी के लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमारे समाज के युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद सदैव ऊर्जा के स्रोत रहे हैं। यह विचार गुरुवार को अकबरपुर नगर के कटरिया याकूबपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मिश्र ने व्यक्त किए। कहा कि युवाओं को ऐसे आदर्शों को आत्मसात करने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव होगा। बताया कि यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित कटरिया याकूबपुर में कार्यक्रम में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अंकित शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। बताया कि इस बार जलालपुर नगर में जयंती के उपलक्ष्य में चल रहा कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा। गुरुवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बारे में अध्ययन करने का आह्वान किया। कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस देश के उन युवाओं के लिए समर्पित है, जो देश को स्वास्थ्य व समृद्धिशाली बनाने के लिए उन्मुख हैं। कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के पथ प्रदर्शक रहे हैं और रहेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद ने पूरी दुनिया में भारत एवं हिंदुत्व की गहरी छाप छोड़ी थी। शिकागो में दिया गया उनका भाषण आज भी लोगों को गर्व से भर देता है। जिला संयोजक आकाश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान व साहित्य सभी विषयों के विद्वान थे। भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी उन्हें ज्ञान था। उन्होंने युवाओं से ऐसे आदर्शों के बारे में अधिकाधिक अध्ययन करने का आह्वान किया। इस मौके पर सह संयोजक राहुल रमन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन श्रीवास्तव, पुनीत दुबे, राजन सिंह, रजनीश पाण्डेय, आलोक गुप्त व कुनाल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें