फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर ओदरपुर का है। गांव निवासी अंकित (22) रविवार की रात करीब 10 बजे शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते के बगल ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। खंभे के पास से गुजरने के दौरान अंकित का हाथ स्टे वायर से छू गया। उसमें करंट उतरने के चलते अंकित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आननफानन पहुंचे परिजन व ग्रामीणों द्वारा उसे नगपुर सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अंकित की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें