फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से खराब एक्सरे मशीन, जिम्मेदार उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में एक्सरे करा पाना मरीजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसखारी में एक्सरे सेवा पिछले चार दिनों से तकनीकी खराबी के चलते ठप चल रही है। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि कभी एक्सरे मशीन की खराबी तो कभी एक्सरे टेक्नीशियन न होने की परेसानी से आए दिन एक्स-रे कराने को पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

इलाज कराने आयी बसखारी बाजार निवासी संगीता, विश्वनाथ व प्रमोद ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते मरीजों को मजबूर होकर या तो निजी सेंटरों में मंहगे दाम पर एक्सरे कराने अथवा जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगा परेशानी उठानी पड़ती है। बीते चार दिनों से एक्सरे मशीन खराब है।
ऐसे में मशीन को दुरुस्त कराने के बजाए कर्मचारी को कोविड टीकाकरण की ड्यूटी पर भेज दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय बहादुर ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब है। इसकी सूचना तकनीकी टीम को दी गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान कर मरीजों के लिए एक्स-रे सुविधा बहाल करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें