फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नगर क्षेत्रों में लगेगा दीपावली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व की खरीदारी के लिए तीन नगर क्षेत्रों में नागरिकों को बाजारों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें एक ही परिसर में पर्व से संबंधित सभी प्रकार की सामग्री मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले की तीन नगर पालिका परिषद क्षेत्र में दीपावली मेले का आयोजन 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक होगा। इसमें पटाखा, मूर्तियां, दीप समेत अन्य सभी सामग्रियों की दुकानें सजेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व स्वयं सहायता समूह की ओर से भी स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले के प्रति लोगों का आकर्षण बनाने के लिए परिसर में न सिर्फ झूले लगाए जाएंगे, बल्कि प्रदर्शनी भी लगेगी। दीपावली मेले को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

दीप पर्व को लेकर खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। उन्हें पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए इधर-उधर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वे एक ही स्थान पर न सिर्फ सभी जरूरी सामग्रियों की खरीदारी कर सकेंगे, बल्कि मनोरंजन के भी सभी संसाधन संबंधित स्थान पर मिलेंगे। दरअसल नागरिकों की सुविधा के लिए इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नगर पालिका परिषद में दीपावली मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है।
28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक लगने वाले दीपावली मेले में न सिर्फ पर्व से संबंधित सभी जरूरी सामग्रियों की दुकानें सजाई जाएंगी, बल्कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व स्वयं सहायता समूह की ओर से भी स्व उत्पादित सामग्रियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टॉल भी परिसर में लगाए जाएंगे। मेले के प्रति नागरिकों का आकर्षण बना रहे, इसके लिए जिस परिसर में मेला लगेगा, वहां बच्चों के लिए न सिर्फ झूलों की व्यवस्था होगी, बल्कि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिले में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा मेले का आयोजन
अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत बीएन इंटर कॉलेज मैदान में दीपावली मेले का आयोजन होगा। नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने मंगलवार को मेला स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि मेले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। टांडा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन टीएन पीजी कॉलेज परिसर में होगा। जलालपुर नगर पालिका परिषद के लिपिक आज्ञाराम वर्मा ने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन रामलीला मैदान में होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें